Sunday, 20 November 2016

देशभक्ति का लिटमस टेस्ट


बोल तो नहीं रहे होंगे, लेकिन ईमानदारी से झांकिए तो मोदीजी के इस ऐतिहासिक कदम के बाद कईयों लकड़बग्घों की देशभक्ति आज मुंह को ओढ़नी से ढके, आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ी गई।
भर पेट खाना खाकर पाकिस्तान को गाली देने वाले, शिफूजी शौर्य भारद्वाज के बेहूदे वीडियो की हर एक गाली पर बल खा कर मचलने वाले, युद्ध-पराक्रम के ऊपर गरीबी-उन्मूलन के पक्षधरों को वामी-कौमी-शेखू और न जाने क्या क्या कहने वालों में से कइयों को आज देश के लिए दो घंटे बैंक के लाइन में लगने में हालत पस्त हो रही है। कइयों को तो अचनाक गरीबों तक की फ़िक्र हो आई है। कइयों ने तो झटपट सोना खरीद कर अपनी दूरदर्शिता का परिचय भी दे दिया है।
का जी, कौन जात से हो? ऐसे हराओगे पाकिस्तान को, घर बैठे? चीन का बहिष्कार कर के हू-चिंताओ को सुदामा बना दोगे? वीर रस की कविता को माइक पर चीख-चीख पढ़ हाफ़िज़ सईद को बहरा कर दोगे? तुम्हारी न पटेगी मोदीजी से। मेरे प्यारे मुँहबोले राष्ट्रवादियों, अगली बार जब किसी को 'जन-गण-मन' के दौरान बैठा देख कर पीटने का मन करे, तो एक बार सोच लेना। हो सकता है वह बैंक की लाइन से थका लौटा हो।
बाकी जो है सो तो हइये है।

वादी-ए-कश्मीर

सहमी सहमी हुई जाँ खूब सितम सहती है,
आज वादी में सियासत की हवा बहती है
लगा के पहरे मेरी तंग ज़ुबाँ पर कहते,
हम तो हमराज़ हैं, तू बोल जो भी कहती है
जो हुआ शोर-ऐ-इंकलाब मची चीखो-पुकार,
तड़तड़ाहट-ओ-धमाकों में दबी रहती है
है टंगी चौक पर लथपथ सनी बेनाम वो लाश,
नाम देने की उसे होड़ तभी रहती है
दांतों के बीच ज़ुबाँ-से घिरे बेबस हैं के हम,
कैसे कह दें जो बात दिल में अभी रहती है

धर्म और राजधर्म


2014 चुनाव में जो जबर्दस्त मोदी लहर चली, उसके बाद कई मायनों में हिंदुओं के आत्मविश्वास में काफी वृद्धि हुई है। वस्तुतः, मोदीजी कितना भी गुजरात मोडल का ढिंढोरा क्यूँ न पीट लें, विकास-पुरुष से बढ़कर साक्षात विकास-भगवान ही क्यूँ न बन जाएँ, बराक ओबामा की बीबी से राखी ही क्यों न बंधा लें; इतना तो हर कोई ही समझता है कि अगर मोदीजी के सीने को अगर किसी चीज़ ने छप्पन इंच का किया, तो वो है गोधरा। वो है हिन्दुत्व। बीजेपी का कमल श्वेत नहीं, भगवा है, और वो कमल तभी खिला, जब उसे 6 दिसंबर 1992 के सुबह की धूप मिली। लाज़मी है, जब बीजेपी शासन में आई, तो हिंदुओं को एक नया बल मिला, और हिन्दू मूर्खों को बकवास करने के कई नए मंच। एकतरफा प्यार में पड़े आशिक की तरह ये मूर्ख गण बीजेपी सरकार से कुछ ज्यादा ही भगवी उम्मीदें लगा कर जिस तरह के सपने पाल बैठे हैं, जब वो सपने टूटेंगे तो चुभन किसी और को नहीं, इन्हें ही होगी।
नीतिशाष्त्र में लिखा है कि एक कुशल शासक का कोई धर्म नहीं होता। एक राजा के लिए उसका राजधर्म ही सर्वोपरि है, व्यक्तिगत स्तर पर चाहे किसी भी धर्म में उसकी आस्था क्यों न हो। गोधरा के बाद के किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अटलजी ने भरी मीडिया के सामने मोदीजी को अपने राजधर्म पालन करने की नसीहत दे डाली। हालांकि उन्हें तुरंत पलट कर मोदीजी ने जवाब भी दे दिया था, लेकिन आज देखें तो ऐसा लगता है वो नसीहत उनकी नीति में घर कर गई। कुछ उदाहरण देखते हैं।
राम मंदिर निर्माण बीजेपी का हमेशा से ही चुनावी मुद्दा रहा है। लेकिन इन अठारह महीनों में मंदिर निर्माण तो खैर रहने ही दीजिये, क्या संघ या बीजेपी से एक भी विधायक ने राम लला के दर्शन को अयोध्या-भ्रमण किया? और तो और, मोदीजी ने तो यहाँ तक कह डाला कि देश को देवालयों से ज्यादा जरूरत शौचालयों की है! गलत कहा? जब धोने को लोटा न हो, तो जल किस से चढ़ाओगे? वहीं दूसरी तरफ, इतने व्यावहारिक प्रधान-सेवक के अनुयायी आज भी जाने किस सपने में 'राम लला हम आएंगे..." का गाना गाते हैं और "मुल्ला मुक्त भारत" का नारा देते हैं। एक न्यूज़ चैनल पर बीजेपी के नेता श्री राम माधव से साक्षात्कार में जब इन तथाकथित हिंदुत्ववादी मुद्दों पर प्रश्न किया गया, तो जवाब बस गोल-गोल मिला। इधर गौ-माता की रक्षा में अंधे लोग दलित-सीख-मुसलमानों पर अंकुश लगा रहे हैं, उधर मोदीजी नें कह डाला कि गौ-रक्षकों में से अधिकांशतः गुंडे-मवाली हैं। मोदीजी नयी-नयी योजनाएँ ला रहे हैं। गैर-नियोजित क्षेत्र में काम करने वाले बूढ़ों के लिए अटल पेंशन योजना है, लेकिन उससे ज्यादा इन बेचारों को रामलीला में एक मुसलमान कलाकार को अभिनय न करने देने की फिक्र है। युवाओं की असीम ऊर्जा को रोजगार में लगाने के लिए स्टार्ट-अप इंडिया प्रोग्राम है, लेकिन हमारे हिन्दू युवा इन दुनियादारी की चीजों से ऊपर उठ चुके हैं; वो गौ-सेवा और भगवा नेताबाजी के जरिये समाजसेवा के पक्षधर हैं। जन-साधारण को तकनीक से अवगत कराने के लिए डिजिटल-इंडिया प्रोग्राम है, लेकिन अपन तकनीक का उपयोग व्हाट्सप्प के जरिये बेतुके-गढे-सुने-सुनाये हिन्दू मिथकों को फैलाने में करते हैं। मोदीजी की निगाह आज विश्व पर है, लेकिन हमारी निगाह पड़ोस वाली मस्जिद में ही फंसी पड़ी दुख रही है। क्यों, मोदीजी बेवफा हो गए? ना, खुशफहमी तो आपकी थी।
इस बात को समझिए कि आपके अनुसार हिन्दू धर्म कितना भी महान क्यों न हो, भारत एक हिन्दू राष्ट्र नहीं है। इसके इतिहास की बात नहीं करना चाहता, पोस्ट वैसे ही काफी लंबा हो चला है। संविधान में भारत को "धर्मनिरपेक्ष" बताया है, और भारत के प्रधानमंत्री से आप उम्मीद करते हैं कि वो आपकी कोरी भावनाओं को संविधान से ऊपर तहरीज देंगे? आप भोले हैं। पहले तो आपने एक नेता, जो हर नेताओं की तरह चुनाव से पहले और चुनाव के बाद अलग-अलग भाषाएँ बोलते हैं; उसको अपना विवेक बेच भगवान जैसा दर्जा दिया। फिर अब उम्मीद लगाए हैं कि अंधरा छँटेगा, कमल खिलेगा, मंदिर बनेगा और मुल्ला मरेगा। सचमुच, आप बहुत भोले हैं|


श्री रामकृष्ण परमहंस ने कहा, 'भूखे भजन न होंहि गोपाला'। अर्थात, भूखे पेट भगवान की पूजा संभव नहीं है। हम युवा हैं। आइये, साथ मिल कर कोशिश करते हैं कि अगली बार जब हम चीन-बहिष्कार का नारा दें तो हमारी वाणी में बल हो। गीता में श्री कृष्ण ने भी कर्मयोग की सीख दी है; धर्मरक्षा पर नहीं। यही हमारे हिन्दू धर्म और इस्लाम अथवा ईसाई धर्म में एक मूल फर्क है। मोदीजी दिन में अट्ठारह घंटे काम करते हैं। आप कम से कम नौ तो कर लो? फिर वक़्त बचे, तो कर्पूरी स्थान में मिलते हैं। बोलिए हर हर महादेव बम भोले कैलाशपति!

उनकी भी दिवाली है

देश के लाखों कुम्हार दिवाली के लिए सालों भर इंतज़ार करते हैं। पूरे साल पनियाई हुई दाल के साथ सूखी रोटी खाने के बाद दिवाली उनके लिए ऐसा दिन होता है, जब वो दिन भर अपने मिट्टी के दीये, घरौंदे वगैरह बेच कर रात को बच्चों के लिए एक मिठाई का डब्बा खरीद कर घर ले जा सकते हैं। दस साल पहले दिवाली उनके लिए उत्सव का दिन होता था, महाजनों के कर्ज उतारने का दिन होता था, पटाखे जलाने का दिन हो होता था। महंगाई बढ़ती गई, कर्ज उतारना मुश्किल होता गया, और पटाखे; बच्चों को फुसला दिया कि बेकार चीज़ है, हाथ जल जाएंगे। अब दिवाली के दिन बस मुट्ठी भर दीये बिक जाएँ और गुज़ारा हो जाए तो गनीमत हो।
दोस्तों, इस साल बस मिट्टी के दीये ही जलाना। बिजली के बल्बों से तुम्हारे घर तो जगमगाएंगे, लेकिन कितनों लोगों की दिवाली अंधेरे में बीतेगी। आधुनिकता को थोड़ी फुर्सत देते हैं, इस दिवाली को दिल और दीये से मानते हैं। आखिर दीपावली, अर्थात दीप+अवली; दीपों की कतार। बल्ब के लड़ियों की नहीं
।  :)

शफ़क़त अमानत अली बनाम देशभक्ति

परसों दोपहर से ही एक भयानक दुविधा से ग्रसित हूँ। कुछ सुझाव दें।
ऐसा है, कि संगीत जगत में एक महान विभूति हुए, उस्ताद अमानत अली खान। जब लता मंगेशकर 1945 में मुंबई आयीं, तो शास्त्रीय संगीत की शिक्षा उन्हें सबसे पहले उन्ही से मिली। जब आज़ादी के बाद देश का बंटवारा हुआ, तो उस्ताद अमानत अली खान साहब पाकिस्तान चले गए। उनके दो पुत्र हुए, असद अमानत अली खान, और शफ़क़त अमानत अली खान।
रॉकस्टार उस्ताद कहे जाने वाले शफ़क़त अमानत अली खान का मैं बहुत बड़ा प्रशंसक हूँ। रॉक म्यूजिक, सूफी मासिकी से लेकर शास्त्रीय संगीत तक उनकी काफी अच्छी पकड़ है। कल दोपहर से उनके दर्जनों गाने यूट्यूब पर सुन चुका हूँ, और वो भी सेना राहत कोश में बिना एक भी रूपए दिये। साथ ही साथ राहत फतेह अली खान, मेहंदी हसन, नुसरत साहब, सज्जाद अली के भी गाने मुझे भारतीय गायकों से ज्यादा पसंद हैं।
मैं पाकिस्तान जाना नहीं चाहता। मैं हिंदुस्तान में ही रहकर इनके गाने सुनते हुए अपनी ज़िंदगी ज़ीना चाहता हूँ। क्या ये मुझे देशद्रोही बनाता है?
नोट: कृपया डेढ़-श्याणे लोग कमेंट न करें। जिन्हें हद से ज्यादा देशभक्ति समा जाने के कारण गाली-गलौज का मन कर रहा हो, वो मुझसे मेरे बेगुसराय स्थित निवास पर मिलें। घर के आगे और पीछे डेढ़-डेढ़ कट्ठा ज़मीन छोड़ रखा है। वहीं गाड़ दूंगा।

और भी गम हैं ज़माने में...

आज सुबह जब बरौनी से अपने गाँव जाने के लिए टेम्पू (एक बड़ा सा ऑटोरिक्शा जिसे 'विक्रम' भी कहते हैं) में सवार हुआ, तो ऐसे हर मौके पर जैसा मेरे साथ होता है, मन थोड़ा असहज़ था। राजधानी एक्सप्रेस की साफ़ सुथरी, वातानुकूलित बर्थ पर भी रेलवे की सफ़ेद, प्रेस की हुई चादर बिछाकर सोने के बाद, जब ओवरब्रिज पर अधेड़-उम्र का एक अधनंगा, फाइलेरिया से सूजी टांग लिए आपको कातर दृष्टि से देखे, तो उससे नज़रें नहीं मिल पातीं। जीन्स की पिछली जेब में हाथ डालकर, जो थोड़ा भी मिले, उसे थमा कर जल्दी से निकल जाना ही मेरी नैतिक बैसाखी है।
घर पहुँचने के बाद जलपान के दौरान ऐसी ही बातों के सिलसिले में एक पुरानी बात का जिक्र हो आया। तब उम्र करीब 15-16 साल रही होगी। सपरिवार हम कहीं जा रहे थे। रेलवे स्टेशन से निकलते वक़्त मेरी छोटी बहन की नज़र एक फेरीवाले पर पड़ी, जो बैठा कुछ छोटी-मोटी, घर की बनाई, पन्नी में लपेटी खाने की चीज़ें बेचने की कोशिश रहा था। वो बार बार माँ से ज़िद करने लगी कि हम उस बेचारे से कोई चीज़ खरीद लें। पहले तो माँ ने उसे समझाया, वो चीज़ें ठीक से बनाई नहीं, स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं, हमें जरुरत नहीं, आदि। लेकिन वो अड़ी रही, और आखिर हमने उससे एक पापड़नुमा पैकेट खरीद ही लिया।
ट्रैन के आ जाने तक हम उसी फेरीवाले को निहारते रहे। हर आने-जाने वाले को उसी उम्मीद की नज़र से लगभग बुलाता सा, और क़दमों के गुज़रते ही गुज़रते उसके चेहरे पर क्षणिक निराशा, उपेक्षा के भाव; मेरी बहन देखते ही देखते फूट-फूट कर रोने लगी। 'मां, इस बेचारे से कोई सामान क्यों नहीं लेता? कैसा बुरा लगता होगा इसे!'
शायद ऐसा ही कुछ देखकर फैज़ ने लिख दिया, "और भी गम हैं ज़माने में मोहब्बत के सिवा, राहतें और भी हैं वस्ल की राहत के सिवा"।
उसके बाद तो काफी वक़्त गुज़रा, दुनिया की पहचान हुई। औरों की तरह हमारे विश्वास पर भी आक्षेप हुए, भावनाओं पर भी प्रहार हुए, हृदय कठोर होता गया, और ऐसे रोते हुए प्रश्नों को हमने जब अनसुना नहीं किया, तब अर्थशास्त्र की किताबों की लोरियां सुनाकर, बहलाकर सुला दिया।
पर, जैसा ग़ालिब ने कहा, दिल ही तो है, न संगो-खिश्त, दर्द से भर न जाए क्यों?

धर्मनिरपेक्षता का पंचिंग बैग


पंचिंग बैग कोई अनसुनी सी चीज नहीं है। डमी भी कहते हैं। वही, जिसके ऊपर मुक्केबाज़ अभ्यास करते हैं। सामाजिक परिपेक्ष में देखा जाए, तो सर्वसम्मति से हिन्दू धर्म को एक पंचिंग बैग के तौर पर टांग दिया गया है, जिसपर धर्मनिरपेक्ष रणबांकुरे आए दिन मुक्केबाज़ी का अभ्यास करते पाए जाते हैं।
डमी का चुनाव करने में मुक्केबाज़ कुछ बातों का ध्यान रखते हैं, जैसे कि वो इतना सख्त न हो कि मारने वाले को चोट पहुंचे। लिहाज़ा, हिन्दू धर्म इस मापदंड पर भी बिलकुल खड़ा उतरता है। सावन के सोमवारी व्रत करने की बात कबूलने में एक आधुनिक हिन्दू युवा को खिल्ली उड़ाये जाने का डर रहता है; किसी और से नहीं, बल्कि अपने ही दोस्तों से। वैसे रोजा तो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर से लेकर राजनेता-फिल्म स्टार भी रखते हैं और बिलकुल खुल कर: इसमें तो कोई संकीर्ण मानसिकता की बात हुई ही नहीं। गौ-हत्या के विरोध में मुंह खोले नहीं कि औरों से पहले अपने हिन्दू डूड और एंजेल प्रिया सरीखे लोग ही मुंह में धर्मनिरपेक्षता की चादर ठूंसने को तैयार मिलेंगे। कोई नई बात नहीं, दलित कल्याण से लेकर राम मंदिर जैसे मसले पर, जिसे मौका मिला दू-चार फैट देता गया। उम्मीद है मेरे इस लेख को भी ज्यादा नहीं तो एकाध मुक्का लग ही जाएगा।
रणबांकुरों को इल्म ही नहीं कि इधर वो पंचिंग बैग पर अपनी शौर्यगाथा लिख रहे हैं, उधर उनकी ओर तलवारें बढ़ रही हैं। जब बात हलक तक आएगी, हरे के अंधे को धर्मनिरपेक्षता की सफ़ेद चादर भी भगवा ही दिखेगी, और तब इन सेक्युलर शूरवीरों को एहसास होगा कि जिस नर्म चमड़े के बने डमी को वो मुकियाने में लगे थे, उसी चमड़े से एक धनुष की प्रत्यंचा भी बन सकती थी, जिसके उपयोग से कोई तलवार पास भी न फटकने पाती।
खैर, वक़्त रहते समझ गए तो ठीक। तब तक या तो ये पंचिंग की प्रैक्टिस के दर्शन का लुत्फ़ उठाइये, या फिर इस भगवे बैग में कुछ पत्थर भर दिए जाएँ। जरा देखें तो, मुक्कों में कितनी जान है।

Thursday, 19 May 2016

हिन्दी: तुम सा मीठा कुछ भी नहीं!

आजकल भागदौड़ बहुत है। महानगरों की सड़कों पर लाल बत्ती खुलते ही गोलियों की तरह छूटती गाडियाँ। राजीव चौक स्टेशन पर मेट्रो में किसी तरह भीड़ को चीर कर घुसने की जद्दोजहद। वक़्त काफी कीमती हो चला है। किसी के पास फुर्सत नहीं। ऐसा लगता है कि दुनिया रफ्तार पकड़ चुकी है, और इंसान के पास दौड़ने के अलावा कोई चारा नहीं। इसी भागदौड़ में काफी कुछ पीछे छूट गया। एक समय था जब हम पूरे गाँव भर बस बनियान-निकर में घूम आते थे; लेकिन आज कमरे से दस कदम भी दूर चलें तो जीन्स डाले बगैर काम नहीं चलता। आज भी गाँव में मुंडेर पर पास वाले फलाना जी बेफिक्र होकर लुंगी पहने, तोंद के ऊपर बनियान चढ़ाये, अपनी ही धुन में दातुन किए जाते हैं। वही डाबर वाला मंजन। टूथपेस्ट कोई सा भी लेने जाओ, 'कोलगेट' बोलकर मांगते हैं। कपड़े खरीदने हों तो वही पंकज ड्रेससेज वाली दुकान। विकल्प सीमित हैं। लेकिन सीमित होते हुए भी पर्याप्त। इधर हमारे पास विकल्पों की कमी नहीं। मिंत्रा है, अमेज़न है। फिल्प्कार्ट? हाँ वो भी है, लेकिन उतना अच्छा नहीं। झूठी कहिए या सच्ची, ये अच्छे-बुरे की कवायद दिलो-दिमाग में ऐसे घर कर गई कि कुछ भी पहले की तरह सरल नहीं रहा। टहलने के लिए अलग जूते, किसी पार्टी में जाने के लिए अलग, काम पर जाने के लिए अलग। कमरे में पहनने के लिए एक जोड़ी चप्पल, कमरे से बाहर निकल कर जाने के लिए दूसरी जोड़ी, थोड़ी महंगी वाली। निकर हो तो जॉकी का, जीन्स हो तो कम से कम लेवाइस। इतने विकल्पों के बीच दुनिया हमें लुभाने के लिए और भी खड़ी है। कोई इतने रूपए छूट दे रहा है, कहीं फलाना सेल चल रहा है। बजाज आल्मोंड ड्रॉप्स के विज्ञापन की तरह सीधे बाल घुँघराले किए जा रहे हैं, और घुँघराले बाल सीधे। क्या बोलते हैं, लेजर कट। "हम" कह कर बोलने की आदत को सुधारते सुधारते भाषा ही परिवर्तित हो गयी। शायद हम सभ्य हो गए, लेकिन वो पहले वाला अपनापन शायद अब नहीं रहा। जब छोटे थे तो बुजुर्ग कहते थे, खूब पढ़ो, बड़े आदमी बनो। बड़े आदमी बनने की जंग में उम्र बदली, शहर बदला, भाषा बदली, वेषभूषा बदली, आदतें बदली, संबंध बदले। पीछे देखो तो एक खट्टा-मीठा सा एहसास बतलाता है कि बेटा, तुम बदल गए। 

इसी दौड़ में एक अज़ीज़ चीज़ थोड़ी पराई हो गयी। हिन्दी। जी हाँ। औरों का तो पता नहीं, लेकिन अपना बचपन हिन्दी की गोद में गुज़रा। महीने की पहली और पंद्रहवीं तारीख को अखबार वाले का बेसब्री से इंतज़ार रहता था, और बरामदे में अखबार के फेंके जाने की आवाज़ को सुनते ही हम नाश्ता छोड़ कर दौड़ पड़ते थे, और अखबार वाले के लाख मना करने पर भी उसकी साइकिल से लटके झोले को खंगाल कर सुनिश्चित करते थे कि चम्पक का नया अंक आया या नहीं। नन्दन, नन्हें सम्राट, बालहंस; इन्हीं पत्रिकाओं में बचपन गुज़रा। कहानियों के जरिये भाषा से कब लगाव हो गया, पता ही नहीं चला। थोड़े बड़े हुए तो उन पत्रिकाओं की जगह कादंबनी ने ले ली। चम्पक की वो नन्ही बच्ची सी हिन्दी अब अपने पूरे यौवन में आ कर कुछ क्लिष्ट हो गयी, लेकिन हमें कहानियों के रसपान करने के साथ साथ लेखकों के गूढ विचारों को भी सराहना सिखा गयी। बगल वाले मकान के भैया जी के कमरे में जाते, तो उनकी नज़र बचा कर कभी कभी सरस-सलिल पर भी हाथ मार लिया करते थे। आजकल वो पत्रिकाएँ प्रकाशित होती हैं या नहीं, पता नहीं। बच्चे भी अब कहाँ हिन्दी पढ़ते हैं। हैरी पॉटर, टिनटिन कॉमिक्स, फलाना मैन, ढिमकाना मैन शायद ज्यादा आकर्षक हो चुके। मुझे याद है, जब अङ्ग्रेज़ी माध्यम विद्यालय में दाखिला लिया, तो घरवालों ने अँग्रेजी पत्रिकाएँ पढ़ने पर ज़ोर दिया। अब चम्पक का अँग्रेजी संस्करण लेने लगे। एक अजब सी विरक्ति महसूस हुई; अँग्रेजी में छपी उन कहानियों में वो रस, वो भाव ही नहीं था जो पहले हिन्दी में पढ़ने पर मिलता था। मेरा चीकू खरगोश जो हिन्दी में बोला करता था, उसके मुंह से निकले अँग्रेजी वाक्य उसे मेरी नज़र में पराया कर रहे थे। विद्रोह हुआ। लेकिन इसे मेरी भाषा की कमजोरी मान कर घर वालों ने दबा दिया। कुछ नयी अँग्रेजी पत्रिकाएँ दिलवाई गईं। विज़डम। छोटी सी, पतली सी हुआ करती थी। बेहद ही नीरस। करीब दसों-बीस अधपढ़े विज़डम जब जमा हो गए, तब बड़ी ही निराशा के साथ आखिर मन ने स्वीकार किया कि इसी में दिल लगाना है। धीरे धीरे, मन जमने लगा। विज़डम की जगह रीड़र्स-डाइजैस्ट ने ली। छठी कक्षा तक आते आते मुंशी प्रेमचंद, बाबा नागार्जुन और धर्मवीर भारती की रचनाओं के साथ साथ अँग्रेजी साहित्य भी पढ़ने लगे। पहली किताब थी, रोबर्ट लुइस स्टीवेनसन की 'ट्रैशर आईलैंड"। किताब ने ऐसा मन मोहा, कि अँग्रेजी साहित्य में हम डूबते चले गए और हिन्दी वहीं किनारे पर खड़ी हमें देखती रही। मुड़ कर हमने भी कई बार देखा, लेकिन वापस नहीं लौटे। बस, अपनी पुरानी संगिनी पर प्रेमवश मुस्करा देने के लिए। 

जब बड़े शहर में आए तो देखा कि अँग्रेजी का ज्ञान बड़ा ही लाभदायक है। आपको सामने वाले की नज़रों में तुरंत ही सभ्य बना देता है! स्कूल कॉलेज का अँग्रेजी माध्यम होना तो खैर अपनी जगह है, यहाँ तो होटल, रैस्टौरेंट, सिनेमा हाल, सब कुछ अँग्रेजी माध्यम हैं। खाना ऑर्डर करने काउंटर पर जाइए तो आपके जैसी ही एक भारतीय लड़की आपसे अँग्रेजी में पूछेगी कि आपका ऑर्डर क्या है। इसका औचित्य मुझे आज तक समझ नहीं आया। तकनीक-प्रोद्योगिकी के विकास ने अँग्रेजी की जगह और भी सुनिश्चित कर दी। कम्प्युटर में, फेस्बूक में, फोन पर - हिन्दी के पास ज्यादा जगह कहाँ है। बड़े बड़े इश्तिहार, सब अँग्रेजी में। ऐसा है कि किसी नयी लड़की से बात करो तो वो बातचीत की शुरुआत भी अपने उस खास लहजे वाली अँग्रेजी में बोल कर करती है। नौकरी के लिए साक्षात्कार जो अँग्रेजी में होता है सो अलग। हिन्दी माध्यम से पढे लोग हीन भावना के शिकार हो रहे हैं। देखने में अच्छे खासे, काफी ज़हीन; कमी बस इतनी कि फर्राटेदार अँग्रेजी नहीं बोल पाते। हिंदुस्तानी मानुस हिंदुस्तान में ही रह कर हिन्दी बोलने से कतरा रहा है। अँग्रेजी के इस्तेमाल से मुझे शिकायत नहीं; लेकिन हिन्दी की उपेक्षा पर अफसोस होना क्या गलत है? मुझे नहीं लगता। 

हमारा साहित्य, हमारी भाषा, हमारे जड़ों की पहचान है। हम में से जो लोग गाँव से आते हैं, वो इसे भली भांति समझ सकते हैं। सवा सेर गेहूं में किसान के दर्द का चित्रण जिस प्रकार हिन्दी कर सकती है, अन्य कोई भाषा नहीं। मातृभाषा यूं ही नहीं कहते। इसका वात्सल्य मातृ-तुल्य है। जहां से हम आए, वहाँ कोई जादुई स्कूल नहीं था। वहाँ कोई परम शक्तिमान मनुष्य नहीं था। अगर था तो क्या? एक निर्धन के घर से महीनो बाद उठ रहे चूल्हे का धुआँ। सूखी बावड़ी के किनारे लू के थेपडों में झूलते दो-चार ठूंठ। टन-टन की आवाज़ के साथ बैलगाड़ी में जोंते दो बैल। उन दिनों लेजर कट नहीं था। वही, नारियल के तेल लगे, दो चोटियों में गूँथे बालों वाली हमारी बचपन की संगिनियाँ; जिन चोटियों को हम बदमाशी में कभी खींच भी दिया करते थे। आईपीएल नहीं था। दंगल था, गली-क्रिकेट था। एसी नहीं था, ताड़ वाले पंखे थे। इन चित्रों को सजीव करने वाली कोई भाषा अगर हो सकती है, तो वह बस हिन्दी है क्योंकि एहसासों को शब्दों का जब रूप देना हमने सीखा, हिन्दी में ही सीखा। 
हैरी पॉटर जरूर पढ़ें, लेकिन प्रेमचंद के पूस की रात को भूलें नहीं। रोमियो और जूलिएट की प्रेम कहानी में आह्लादित जरूर हों, लेकिन अर्जुन-उर्वशी के प्रेमोन्माद को महसूस करना भूल न जाएँ। पाश्चात्य सभ्यता की ऊंचाइयों को चित्रित करने वाले साहित्य का जरूर अध्ययन करें; लंदन के 10-बेकर स्ट्रीट में रहने वाले शर्लाक होम्स की कहानियों से जरूर रोमांचित हों, लेकिन ऐसा न हो कि गाहे-बगाहे अगर कोई व्योमकेश बक्शी का नाम ले तो आप अनभिज्ञ पाये जाएँ। अपने एप्पल के फोन में अगर संभव हो तो थोड़ी सी जगह हिन्दी को भी दें। अँग्रेजी आवश्यक जरूर है, परंतु इसका ये अर्थ कतई नहीं कि इसकी कीमत हिन्दी को चुकानी पड़े। संस्कृत का जो हश्र हुआ, हिन्दी का न हो, ऐसा प्रयास करना हमारा दायित्व और धर्म दोनों है। 

दुनिया में बहुत भागदौड़ है। कहीं इस भागदौड़ में हमारे जड़ों के साथ साथ हिन्दी भी हमसे दूर न हो जाए। अगर अँग्रेजी के साथ कदम से कदम मिलाना ही है, तो कम से कम हिन्दी का दामन तो थामे रह ही सकते हैं। गर्व कीजिये, आप हिंदीभाषी हैं। :) 

Wednesday, 20 April 2016

To Slumber!

To Slumber, humbly thus I say,
Though hers has been a tiresome day,
If you could only stop awhile,
So I could hear her laugh, and smile,
And bring my pining heart respite,
From waiting whole day long and night!
Tis something queer, beyond my will,
How I could never have my fill,
Of basking in her sweet delights,
Of touch-wood hours and trifle fights.
Tell me how, well, if you may,
You steal her thus, afar, away?
Your vision, borrow, if I might,
To drench in nectar of the sight,
Of raven locks, untied and loose,
All tousled in her warm refuse,
In envy, watch the auburn tips,
Halt short of her ajar, full lips.
Her eyelids, twitching in some dream,
Enchanted by your spells they seem,
Along her ears, some curling strands,
Like wisps of zephyr in golden sands,
Though speech is silver, truth be told,
Her sleeping silence, regal gold!
Alas, this pleasure to my eyes,
The distance between us denies,
And all that I could have remain,
Some conversations, and disdain,
For you, O Slumber, why so soon,
Like clouds, you come to veil the moon,
And leave me in dark of the night,
To wallow in my wasteful plight?

Tuesday, 29 March 2016

On Postmodernism, Youth and Celebration of Mediocrity

As John Locke famously coined, an individual born is akin to Tabula Rasa: a clean slate. Only as he grows up, he gains experiences, interacts and learns; and such elements in turn shape his thinking and ideology. Especially in a middle class Indian setting, parents have a huge role in shaping the young individual. It is his home, where he is fed with axiomatic ideals and ideas that he is supposed to imbibe. In other words, he is nourished by the experiences of his parents, or at least they feel so. Such ideas may be about religion, free thinking, sense of morality, ethics, and distinction between good and evil. However, when the kids grow up into young adults, seldom do we find them standing by the same ideals were once inked on their clean slates by their parents and the society. Speaking for myself, it is rather terrible to born in such an era when one stands at the cusp of conflicting ideologies, and even more so to find an answer to the question; to be or not to be!

A question had continuously puzzled the great philosophers of the past: what is the right way to figure out the world? Empiricism or rationalism? Through sense-experiences of the world, or through the instrument of pure reason alone? Indeed, the life of Immanuel Kant was spent as a struggle conflicting between the two paths, while Plato mocked upon the empiricists as 'lovers of sounds and spectacles'. The quest for enlightenment has come a long way from those days as we find ourselves in an era which lives along postmodern lines that look at rationalism with a skeptical eye; declaring reality not to be absolute but subjective: a simulacra, a form of hyper reality which are carried to our perception by its vectors like media. This, in turn, makes me wonder if the postmodern ideas are in themselves a complete paradigm shift in thinking, or merely inferences drawn on empiricist observations! Such conclusions register themselves once we observe the contemporary young with a keen eye.

Like a maddened, unbridled horse, the youth are galloping unrestricted by dearth of choices. Almost everyone of our age was taught by our parents about the ills of tobacco, alcohol and other forms of intoxication; but today it has become merely a matter of choice for the young. Bars and pubs are overcrowded on weekends by members of both the genders. Girls who grew up no differently than rest of us did are freely experimenting with marijuana and seeking pleasure in getting 'high'. Intoxication has been labelled as a readily acceptable form of recreation, and to question it would bring volleys of derisive rants from all quarters, ranging from feminist assertions of gender equality to free will. A classic postmodernist trait: availability of innumerable choices. There is no one right path but many right paths; each man to himself! Blatant rejection of grand narratives like morality and ethics, another tenet of postmodernism, has seen us experimenting with relationships and sexuality in such ways that would brings gasps of horror from the people belonging to the previous generation. Another interesting observation would be the way individuals shape their identities. Uploading trial room selfies on social media, tattoos, choices of food and apparel, we witness a rising postmodernist trend of favoring style over substance. All meanings seem to be constructed socially and hence are as easily absorbed as they are rejected. When everyone is free to what they do, where good and evil are merely subjective; it is as fascinating as it is appalling in its resemblance to anarchy. As I said, it is terrible to be at the cusp of ideologies, and disconcerting for me to stomach the fact that the fine line between fantasy and reality has faded to such a degree.

Among all such personal choices, we have also availed ourselves of the choice to be mediocre. Excellence, too, has been shoved into subjective cesspools. Everyone is special in his own way. Everyone is excellent. Look at the posters being uploaded on social media and you'll find a plethora of random half baked philosophy tossed about. To be happy is the goal of life. Live life your own way. Live to the fullest. Is this the thinking of an age which realizes the gravity of the words it utters, or it is merely an excuse to escape it demons catching up with it? It reminds me of the nihilists who disregarded meaning from life and ascribed it to mere chance, existence for the sake of existing. But even Nietzsche had his idea of the Superman which was the perfect individual; he denounced values but all for the sake of perfection. However, today everyone has settled mutually for the notion that perfection is a Utopian concept and needs little attention. People are losing their individuality into hero worship, following sitcoms blindly and even relating to the mediocrity they show. The world is turning into a raging carnival of the ordinary. It is very confusing. Postmodernism, thus, isn't entirely a new school of thought, but perhaps a euphemistic synonym for the advancing din of the tumults of anarchy. 

The most important question to ask would be, where will it lead us? Will the fairy of globalization rush to save the young of the middle class, if they fall from riding high on the edge of her dainty wings? Keeping in mind the roots we have come from, we have brazenly climbed up to sickening heights, seeking the stars that we believed the older generation could never see. May we find the stars that we have dreamed about while we have ascended, or the fall is to leave a cruel dent on the Tabula Rasa that we have taken the liberty to paint so vividly. 





Saturday, 26 March 2016

Why I love Kolkata!: Part One

One day, and that day is not far away, I shall not be typing on an empty stomach to an empty audience, that is for sure! However my mind has been lately drawn to the benefits of having a lesser known blog. That all's humbug, yeah. :P
Well, this is just a way of reminding myself of my goals, short term and long term. Please do not mind them if you are a reader. All of us have such pet peeves, you know!

Anyway, nowadays it is only such rarely that I get in a mood to write something in this blog, and thankfully today happened to be such a day! It is a purely personal entry, for those of the readers who are looking for something are hereby warned that they shall not find anything. Nothing for magazines or any entry, no poetry, no prose, nothing. Just as my mind runs.

Anyway, why do I love Kolkata! That would take me an entire blog to answer! I encountered Kolkata for the first time in the July of 2011, and I had only disembarked from the train with my family when we realized to our collective horror that it had been raining heavily without any hint of respite! So, our attempts at surpassing the rainy hours with our waiting hours at the Howrah Station were met with little success; although I did get to learn quite a few number of things. Firstly: that portrait was indeed of Shri Ishwar Chand VIdyasagar, and then, later on, that you have to form a different queue every time you want to order something different at the Food Plaza (we were used to a tolerant intermingling of new and old queues though). Since the priority of our family was clear: to catch the airplane to Silchar the next morning, my father was swift to arrange for a rickshaw and have us transported through the blinding rain to a nearby hotel.

Next morning, as we drove through the roads and streets of Kolkata on our way to the airport, I got a glimpse of things that I had only read about in the books. I saw rickshawpullers literally running with their rickshaws, pulling it by hand, their passengers in total gay abandon! :D I saw tram lines criss crossing through the middle of Mahatma Gandhi Marg, even though it remains one of the most important roads of the entire of Kolkata. I saw handloom shops, saaree shops, and many shops with mouthwatering sweets on display. It didn't feel very different from my own home. It was like my own home, only with a different language and different landmarks!

Well, I wanted to write a lot tonight, but I guess I am just too tired. I will write it part wise. Stay tuned, see you again! :)


Thursday, 21 January 2016

Developing Language Skills in English: Prospects and Problems


Darwin’s theory of evolution could perhaps be well extended to languages – while other European languages like Greek turned more and more concentrated in influence if not really obsolete, English, surviving as the fittest, has only evolved. The world today is a global village, and English is its vernacular. If mathematics is the language of science, English, certainly is the dialect in which scientists put their mathematical language forms. Board room discussions of corporate directors to a fire-and-riposte rally in the interview room, English is omnipresent. Good English speech makes an educated man urbane, and a rich man sophisticated. It’s a ubiquitous utility vested into panoply of uses; earning a nine-to-five subsistence for an average IT industry worker to being the elitist nucleus of a connoisseur of English literature. 

When I was young, my parents sung in unison with my teachers about the importance of Mathematics and Science – they wanted me to be an engineer; and those subjects alone would make me one. I was never particularly encouraged to develop reading habits. I remember the first time I brought a novel home from the school library; it was Treasure Island by Robert Louis Stevenson. Dare I spend more than a couple of hours at stretch reading the novel; I would find my mother glare sternly, declaring that it was enough and I better resume my study. In hindsight, now I understand their reasons; literature was merely ‘story books’ for them; and what treasures did stories hold for a family which constantly struggled through the banalities of middle class life, counting upon its progeny to bring a better sense of well-being? The world of imagination, as they believed, was for leisure; and leisure was a luxury for the ambitious middle class. Rather, they were beckoned by more meaningful subjects like mathematics. It made me queasy to see that my peers and classmates believed the same, as did my teachers. The student who scored highest in mathematics was held as the brightest, the favorite of our class teacher. English was taught and studied merely for the matter of memorizing answers and reproducing them in the examination to get marks. When I topped my class obtaining the highest marks in mathematics and physics, my parents rewarded me with a bicycle; perhaps they never seemed to notice that I always got the highest in English. Thus grew the most of us, great at churning sums and solving equations, although mediocre in communication skills, particularly so in English. While the former got my friends, myself included, into engineering and medical colleges; my peers who used to smugly sit in center of group photographs as toppers, today are faced with a ghastly realization that their head start has begun to run out and something that they always escaped from has not only caught up with them, but is thwarting their ambitions! Having sat clueless through placement group discussions has made them frustrated, and they have grown very self-conscious about how they have to search for words in a formal conversation, which to their loathing, is always in English. They need others to help them write their resume and rationale, and they hate to climb up the stage to address a gathering because they end up twisting their coat-ends in nervousness more than they speak. We have become quality engineers, great doctors, only that our voice is muted.  Given the portentous fact that English alone, from the United Nations to the United Coffee Bar, shall be the courier of our ideas and a prima facie token of our worth, the problems and prospects of developing skills in English are indeed worth contemplation.

The nature of education in our country is as diversified as the country itself. In the metropolitan cities, we have schools like the DPS chain where the students laugh in English, weep in English, fight in English, eat their tiffin in English and go home in English; their speech wearing an imitation veneer of the accent from the Hollywood movies they grow up watching. While I stood waiting outside St. Xavier’s School, Kolkata for one of my engineering entrance exams, I saw a lady emerge out of her Honda Accord. A large Gucci bag dangled by her arm while she coaxed her little girl out of the car, “Let him stay in the car, darling! Come, now! A chocolate for my Sweety when she comes home”, she said in a sing-song manner. The little girl pouted. “No, Mommy! Please let me take Toby along!” Although I had no idea who or what Toby was, it was apparent that English came as naturally to this little kid as water came to ducks. I wondered if ever a day would come when, in my village, the milkman’s wife would ask her son, in English, to pass her the milk bucket. Immediately, I smiled at how ridiculous the thought was – for not even our English teacher cared to speak to us in English, unless he was reading a chapter to the class. To date, in most government schools, English speech is a fancy thing. It is usually reserved for the Independence and Republic Day.

It must be realized that a language is more than merely a medium to express our ideas; only if the machinery of mental conception is linked with the loom of a particular language, can a seamless yarn of speech be produced. But the quintessential language pedagogy in most Indian schools depends heavily on the tool of translation. We conceived ideas in our own mother tongue, translated them into English, and reproduced them. And this reflected into our speech in form of embarrassing pauses and stutters. Even in my college, almost every student with a vernacular medium of schooling has his speech ridden by such fumbling and this spoils his chances wherever English occupies the spearhead of first impressions. Not only in speech, this tool of translation betrays itself even in our writings when we inadvertently omit articles (Give me ice cream, for example). It must be realized that while translation remolds ideas from one language to another; it is utterly handicapped to carry over the same essence and originality – Hamlet, for example, is best relished only when read unabridged; not even a prosaic abridgment carries the same beauty. Thus, instead of using a conspicuous, jerk-starting mental translator, we must imbue the very paradigm of synthesis of the English language itself. Translation can be used in the beginning to point the linguistic analogies, but once a threshold of familiarity with the language is reached, one must be encouraged to develop an independent and original approach to the language. Look at the world through glasses tinted English: feeling tiresome while you are writing your translation homework, peer outside the windows; does the playground beckon to you? Ah, it does! But father is at home! Reluctantly though, you continue to do your homework.
Tiresome, peer, beckon, reluctantly; as soon as you can learn to feel these words just exactly how you felt the emotions associated with them, know that your mind has begun to sprout creepers that are rapidly climbing over the linguistic tower of English. Think and reproduce. Effective speech is a conscious exercise; translation reduces it to voluntary action which is subject to its own imperfections.

A useful exercise through which the mind can be conditioned into thinking in English is through observing how people who are accomplished in this domain go about it. Watching news debates and movies is the easiest way; although a more beneficial way would be to inculcate a habit of newspaper reading. Novels and magazines also help build a solid linguistic intuition. Just like a little child grows to speak in the manner of the people around him (don’t stay among people too older to you is what my parents told me, and it was for good reason), our speech evolves in the same way. Hence, practicing continuously to talk and think in English is conducive towards the objective we have been talking about.

Reading habits, of course, shall remain the most important pillars upon which the so called linguistic tower of English stands. No matter how many movies one has watched, his or her language skills can never reach their epoch unless and until he is well read. Literature is the mirror of the society; reading works by great authors help us enrich our own vocabulary, thinking paradigm and grants us another perspective. As I have emphasized throughout this essay, language is merely a means of reproduction of ideas, but how shall one have ideas if the vision of the mind is limited by the vision of the eyes? Books, novels, epics; read, and you shall see. Sitting in your own room, The Invisible Man (H. G. Wells) takes you across different eras of the world you can never possibly go. Read Sherlock Holmes, and you shall be taken across streets of London, learning about the lifestyles of the people, their ways to earn a livelihood, their food habits, and subjects of their fear and joys. Literature is like travelling without having to move a foot! Literature is about feeling emotions without being subject to the actual stimuli; the opening chapter of D. H. Lawrence’s Women in Love makes you sit invisibly behind the Brangwen cousins Ursula and Gudrun while they bicker among themselves, watching a marriage procession through their window. Reading puts you into the agile, observant mind of a sleuth; echoes in you the heart rending melancholy of a bereft lover; and makes you a witness to the glories of kings and their battles and the unflinching resilience of the human spirit to brave failures. Which of these would we experience in our own short, confined lives? God created man, and man couldn’t be everywhere, so he created literature. Having gained yards upon the horizons of perspective (and all in English), good reading habits are grist to the linguistic mills of an individual.

Reading quality literature also helps us develop an intuition about conformity with grammar. In our school days, we were made to memorize the rules of grammar, subject verb agreements, et al. While a basic understanding and knowledge of the grammar rules is indeed essential, memorizing them like calendar dates makes it such a morose, colossal task that it begins to dishearten the most enthusiastic of us. I have observed for myself that the English grammar is not rigidly cast but it rests upon pliant foundations; and most easy and interesting way to understand grammar is extensive reading: it fills us with an intuitive sense of the rights, wrongs and the cardinal sins. A modern individual is expected to be grammatically precise; yet literature enjoins us to eschew from turning into a sworn purist; for the flexibility is an inherent beauty of this language and puritanism cripples it. Had James Joyce given way to the purist scowls of his critics, we would have never seen a masterpiece like Ulysses, noted for its unconventional styles of expression like stream of consciousness.   

Unfortunately, our school curriculum has been so designed that the role of literature is limited merely to comprehension, encouraging us to mug up passages to write answers from; and commit to heart the notes that our teachers give about the poems which, allegedly, are too difficult and sophisticated to be understood on our own. How futile! Why would one need notes to empathize with the laments of Shelley, as he cries to the West Wind, “I fall upon the thorns of life, I bleed!” Poetry and literature are not numbers to be crunched, neither are they dates to be memorized. They are emotions to be empathized with, ideas to be understood with a new perspective. Let us not be machines which treat every input in white and black. Literature is about life, and life has shades of gray.

Nothing has a more direct influence on our writing style as the habits of our reading. Most of us, either due to our upbringing or due to our difference in tastes and interests, are poorly read. The writing on the wall dictates that a person who has not read much will never write much. Even if you are a poorly read person but with raging, ingenious ideas, your writings shall merely be bland if anything at all, just pearls of wisdom scattered everywhere on the paper but eventually of little acclaim. Just as a diamond needs to be cut and polished to shine brilliantly, our mind needs to be serrated under the stone of books and angled and jagged through the incisive writings of others before it can be used as a blazing literary spear which can stab through the conscience of its readers and suffuse its message right into their hearts. Good reading habits string those scattered pearls of wisdom into a fine garland that adorns every sheet of paper it is put across. Needless to say, great writing skills are of great demand in the modern world. A poorly written resume can cost you job opportunities, and a minor glitch in a professional email can get you fired from your job! Whether we like it or not, it is required of us to have a good level of competence when it comes to writing style, and it can only be developed through good reading habits supplemented by lots of practice in writing.
Talking about practice, I noted that only a handful of us are in a consistent habit of maintaining a diary or a journal. Either we are held up by activities that appear more interesting, or we never cared to give it a try. A very personal relationship between the mind and the pen blossoms inside the pages of one’s diary, and like every relationship, it only grows more and more intimate. This intimacy opens the floodgates through which a deluge of emotions pours down in ink, resulting into a very beautiful, personal style of effortless writing. It also helps as a writer if one gets associated with campus magazines, writing reports and essays on current events and developments. Just like the handwriting of an infant, the writing style of an individual begins from a clumsy, unstructured and inchoate potpourri of ideas; but time and practice placate it into a lucid, meandering flow.
Rome was not built in a day, and the adage goes apt for one’s vocabulary. Just as no twins are identically same, no two synonyms are identical either. Since words constitute sentences and sentences constitute writing or speech, it is of fundamental importance to have a good stock of words in one’s mind. A precise knowledge of words and their meanings lead to our own mental development; we can think and express more precisely, which is the next step from a good writing to a scholarly lucubration. However, often I have seen students trying to jump fences and cut corners; using a thesaurus as a writing aid; replacing commonly used words with what they perceive as fanciful, ornamental substitutes; which is only retrogressive. Like the calloused palms of an old farmer, a sumptuous vocabulary comes after ages of voracious reading. Writing with a thesaurus at one's side is not writing, but merely an ostentatious antic, a greatest sacrilege of its kind; to be understood as a literary magician while you are merely pulling tricks. Key to a good vocabulary? Read, read and read. Take notes. Use the new words in your own writings. Finally, read, read, and read.

The key to fluent speaking in English is no different from what has already been discussed, except that it needs more practice. One needs to counter inhibitions, complexes, confidence issues before one can be lay his claim to the skills of Mark Antony. Group discussions, Job interviews, presentations – every professional arena is replete with instances where one has to rise and speak for himself. A good speaker has an impressive personality (and conversely so), he earns more admiration socially and more opportunities professionally. But again, it is a gradual process. One must turn a blind eye to jests by lesser enlightened peers (they exist everywhere) who love to mock at one’s efforts at developing good speaking skills. Taking part in debates, declamation contests, and extempore speeches right from the school level helps one get rid of the stage fright which a newbie is typically gripped with. 

Pronunciation is another factor that greatly troubles most of the students who have grown up more or less with their tongues swathed in a vernacular or a dialect. While there does exist a branch of linguistics called Phonetics, and a standardized method of pronunciation laid down as RP (Received Pronunciation); they are to be perused only by a student who harbors a desire for a greater, quasi-perfect finesse. One should not concern himself unduly unless the accent is laid with a heavy vernacular twang, as for most of us, the exposure that regular speaking (along with watching others speak on television, news and movies) gives usually serves as a natural rectifier of accent.

English is a funny language. It has grammar that has more exceptions than rules; it demands of us often to spell differently than we write; it says things it does not mean (hanging out, for instance), and it always seeks short cuts (ain’t it?). But the beauty of English lies in the very fact that it does not seek to conform to the conventional yardsticks of a beautiful language. This is the trait that has helped English last, evolve and proliferate in influence over centuries. If we are to seek acceptance in a much Anglicized era of today, we must be well versed and adept in the tongue that the world speaks in. Learning, writing in, speaking in and understanding English is not difficult; only that one needs to be patient and persistent. If a nursery kid from Kolkata could speak English, I can write with certitude that all of us, no matter what our background has been, can be adept in this language that has come to be recognized as the lingua franca of the successful.


References: Based solely upon personal introspection.